Wednesday, December 1, 2010

खामोशी


दर्द कुछ घटता नहीं  है, क्या करें ,
दिल कहीं लगता नहीं है, क्या करें.

रात काली स्याह इतनी देर थी,

दिन में कुछ दीखता नही है क्या करें .

बाँध था जो सब्र का बरसों तलक,
बाढ़ आ कर ढा गयी है क्या करें .

ख्वाब - खाली थे, बहुत खामोश थे,

कोई छम से आ गयी हैं क्या करें .
देख कर इक बार उनको रूबरू,
ख़त से जी भरता नहीं है क्या करें . 

तुम हो ,तुम हो ,तुम ही तुम हो , हो ना तुम , तुम , हो ना तुम

कुछ  पल  साथ  चले  तो  जाना , रास्ता   है  जाना पहचाना.  
साँसों  को  सुर  दे  जाता  है , तेरा  यूँ सपनों  में  आना .
मैंने  जातां  किये  तो  लाखों , मनं  ने  मीत  तुम्ही  को  माना .
अब  तो  हाथ  थाम  लेने  दो ,और  कहो  ना  , ना  ना  , ना ना  
 कुछ  कहो  ना  .. 

सौ  जनम  का  साथ  अपना ,साँस  का  धड़कन  से  जैसे  ,
आस  का  जीवन  से  जैसे ,कैसे  कटे  साल  सोलह ,
श्याम  की  जोगन  के  जैसे .झूट  के  परदे  ना  ढूँढो ,
सच  कहो  ना ,कुछ  कहो  ना  .. 

एक  दूजे  के  लिए  हम ,हाथ  मैं  कंगन  के  जैसे ,
प्यास  मैं  सावन  के  जैसे ,रूप  को  दर्पण  के  जैसे ,
भक्त  को  भगवन  के  जैसे .झील  सी  सिमटी  ना  बैठो ,
कुछ  बहो  ना  . कुछ  कहो  ना  ..


जानता  हूँ  थक  गयी  हो , उम्र  के  लम्बे  सफ़र  से ,
सांप  से  दस्ते  शहर  से , आस  से  और  आंसुओं  से ,
भीड़  के  गहरे  भावानर से .वक़्त  फिरता  है  सुनो  ,
इतना  डरो  ना . कुछ  कहो  ना  ..


किस तरह  लड़ती  रही  हो ,प्यास  से  परछाइयों  से ,
नींद  से  , अंगराइयों  से ,मौत  से  और  ज़िन्दगी  से ,
तीज  से  ,तनहाइयों  से .सब  तपस्या  तोड़  डालो ,
अब  सहो  ना, कुछ  कहो  ना  !! 

स्याह  सन्नाटों  मैं  हमने ,उम्र  कटी  है  तनहा ,
तंग  और  अंधी  सुरंगें ,इस  गुफा  से  उस  गुफा .
सांस  थी  सहमी  हुई  सी ,धड़कनों  को  इक  डर ,
इतना  तनहा  और  लंबा ,जिंदगी  का  उफ़  सफ़र .


दूर  मीलों  दूर  जलाती  ,लौ  कोई  लगती  हो  तुम  ,
तुम  हो ,तुम  हो ,तुम  ही  तुम  हो  ,हो  ना  तुम , तुम , हो  ना  तुम .
पल  से  पल  तक  जी  रहे  हैं ,तुम  ही  पल  पल  आस  हो  ना ,
एक  पल  तो  और  ठहरो  ,एक  पल  दिखाती  रहो  ना  .

कुछ  कहो  ना  !!

Monday, October 18, 2010

वफ़ा निभाएं हम

‘अनमोल’ अपने आप से कब तक लड़ा करें
जो हो सके तो अपने भी हक़ में दुआ करें

हम से ख़ता हुई है कि इंसान हैं हम भी
नाराज़ अपने आप से कब तक रहा करें

अपने हज़ार चेहरे हैं, सारे हैं दिलनशीं
किसके वफ़ा निभाएं हम किससे जफ़ा करें

नंबर मिलाया फ़ोन पर दीदार कर लिया
मिलना सहल हुआ है तो अक्सर मिला करें

तेरे सिवा तो अपना कोई हमज़ुबां नहीं
तेरे सिवा करें भी तो किस से ग़िला करें

दी है कसम उदास न रहने की तो बता
जब तू न हो तो कैसे हम ये मोजिज़ा करें


Wednesday, September 1, 2010

जन्मास्टमी



चन्दन  की  खुशबु  रेशम  का  ह …
चन्दन  की  खुशबु  रेशम  का  हार  
सावन  की  सुगंध  बारिश  की  फुहार 
राधा  की  उम्मीद  कन्हैया  का  प्यार 
मुबारक  हो  आपको  जन्मास्टमी  का  त्यौहार …


आप सबों को जन्मास्त्मी मुबारक हो....

Friday, August 27, 2010

तुझे पुकारा तनहाइयों में I

तुझे  ख्वाबों  में  ही   सही,  पर  तुम्हे  पास   बुला  कर  रोयाI

हर  जगह  तुझे  ढूंढा , तुझे  पुकारा  तनहाइयों   में 

पर कहीं  न  तुझे  पाकर  अपने  आप  में  बहुत  रोयाI 

मुझसे  क्या  गलती  हुई , आज  तक  मै नहीं  समझ  पाया

तुम्हारे  इतने  करीब  जाकर  भी  क्यों  दूर  हो  गया
तुम्हारी  लकीरों  में  शायद  मेरा  नाम  नहीं  थाI



इसलिए  तो  तुम  मुझे  अपने  काबिल  भी  नहीं  समझी
साथ  माँगा  था  मैंने  तुमसे  ज़िन्दगी  भर  का,

दिल  तोड़  दिया  तुमने , इसमें  मेरा  क्या  कसूर था I

हमने  तो  बहुत  चाह  तुम्हारे  बिना  मुस्कुराने  की,
पर  तुम्हारे  बिना  खुद  को  तनहा  और  उदास  पाया I


 
तुझे  याद  करके  तेरी  यादों  को सीने  से  लगा  कर रोया,
तुझे  ख्वाबों  में  ही  सही , पर  तुम्हे  पास  बुला कर  रोया I

जी लो मेरे साथ! कल हो न हो,

Do chhoti si , adhuri si, ghazal arz kartaa hoo.n.I tried to complete them , but couldn't .



Then I gave up . May be they are good as it is , ie. incomplete. After all, am I complete ? ?

आओ  



खेल  कर  यूँ  उँगलियों  से  बालों  में  ,
और  उलझाओ  ना  सवालों में .

पढने  वाले  तो  पढ़  ही  लेते  हैं,
दिल  की  सब  दास्ताँ  रुमालों  में .

गर  हकीकत  मैं  ना  हुए हासिल ,
मिलने  आओगे  ना  ख्यालों में  ?


कल  सुबह  ज़िन्दगी  रहे  ना  रहे,
...??



KOHRA

आज  वादी  में खूब  कोहरा  है  ,
दिल  अकेला  है दर्द  दोहरा  है .

तेरे  कानो   को ही  नहीं  पहुंची ,
बात  जिसका  की  यूं  धिन्दोरा  है .

आसमानों  से  खेलता  है  वो ,
आदमी  क्या  है  एक  मोहरा  है  .

ढेर  सारा  नहीं  है  तो  ना  सही  ,
यह  तो  कह  दो  की  प्यार  थोड़ा  है .

याद  आती  हो  इस  कद्र  से  तुम,
. . . ??..

कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है



कोई  दीवाना  कहता  है, कोई  पागल  समझता  है
मगर  धरती  की  बेचैनी  को  बस  पागल  समझता  है!
मैं   तुझसे  दूर  कैसा  हूँ, तू  मुझसे  दूर  कैसी  है

ये  तेरा  दिल  समझता  है, या  मेरा  दिल  समझता है!






मुहब्बत एक एह्सस्सों  की  पवन  सी  कहानी  है
कभी  कबीरा  दीवाना  था, कभी  मीरा  दीवानी  थी!
यहाँ  सब  लोग  कहते  हैं  मेरी  आँखों  में  आसूं  हैं
जो  तू  समझे  तो  मोती  है , ना  समझे  तो  पानी  है!






समंदर  पीर  का  अन्दर  है  लेकिन  रो  नहीं सकता
ये  आसूं  प्यार  का  मोती  है  इसको  खो  नहीं  सकता !
मेरी  चाहह्त  को  अपना  तू  बना  लेना  मगर  सुन   ले  
जो  मेरा  हो  नहीं पाया  वो  किसीका   हो  नहीं  सकता !






कोई   ब्रह्मर  कोई  कुमुदनी  पर  मचल  बैठा  तो  हंगामा
हमारे  दिल  में  कोई  ख्वाब  पल  बैठा  तो  हंगामा!
अभी  तक  डूब  कर  सुनते  थे  सब  किस्सा  मुहब्बत  का
मै किस्से  को  हकीकत  में  बदल  बैठा  तो  हंगामा!